CBSE Supplementary Exam 2026: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं, एडमिट कार्ड, टाइमिंग और जरूरी निर्देश

 


अगर आप CBSE कक्षा 10वीं या 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। ऐसे में छात्रों को परीक्षा से पहले सभी जरूरी नियम और निर्देश जान लेना चाहिए।

परीक्षा कब शुरू होगी?

CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का आयोजन 28 जुलाई 2026 से किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र और समय की पहले से जांच कर लें। ताकि कल आप को वहां पहुंचने में कोई परेशानी न हो| 

परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचें?

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।अपने साथ एडमिट कार्ड अवश्य रखें। स्कूल आईडी या कोई वैध पहचान पत्र साथ रखें जैसे आधार कार्ड (यदि आवश्यक हो)।

परीक्षा में क्या लेकर जा सकते हैं?

  1. CBSE एडमिट कार्ड जोकि कलर प्रिंटेड होना चाहिए|
  2. पारदर्शी पानी की बोतल|
  3. नीला या काला बॉल पेन आपको दो पेन लेकर जाने हैं ताकि अगर एक पेन खराब हो जाए तो दूसरा काम आ जाए|
  4. आवश्यक स्टेशनरी जैसे स्केल, पेंसिल और स्केच भी  लेकर जा सकते हैं|

क्या लेकर नहीं जाना चाहिए?

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर (जब तक अनुमति न हो)
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

परीक्षा से एक दिन पहले अच्छी नींद लें। ताकि पेपर देते समय आप बिल्कुल फ्रेस महसूस करे|

समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। ताकि कोई हड़बड़ी न हो ओर दिमाग पर कोई दबाव आए |

प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें और समय का सही प्रबंधन करें। जो प्रश्न समझ में नहीं आता उसको दो या तीन बार पढ़े जल्द बाजी मत करे | जल्द बाजी करने से हम प्रसन्न भुल जाते है|

घबराएं नहीं और पहले आसान प्रश्न हल करें। पहले वो प्रसन्न करे जो आप को आते है और बाद में मुश्किल प्रश्न करे ताकि समय पर आप का पेपर पूरा हो जाये ओर लास्ट समय आप पर कोई  दबाव न पड़े |

इस परीक्षा का आप को सबसे बड़ा फायदा आप के नंबर पहले से अच्छा स्कोर कर सकते हो |

 Downloads admit card here:-

For Regular Students: CBSE Class 12 Supplementary Admit Card 2026 Link 

For Private Students : CBSE Class 12 Supplementary Admit Card 2026 Link 

निष्कर्ष

CBSE Supplementary Exam 2026 उन छात्रों के लिए अच्छा अवसर है जो अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं। परीक्षा से पहले सभी निर्देशों का पालन करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

Disclaimer: नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ