Class 10 Science Chapter 1 NCERT Exercise Questions in Hindi | HBSE

Class 10 Science Chapter 1 NCERT अभ्यास (Exercise) के सभी प्रश्न


प्रश्न 1. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?

उत्तर: मैग्नीशियम रिबन की सतह पर वायु के संपर्क में आने से मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) की परत बन जाती है। यह परत रिबन को आसानी से जलने नहीं देती। इसलिए इसे सैंडपेपर से साफ किया जाता है ताकि रिबन आसानी से जल सके।

प्रश्न 2. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के संतुलित समीकरण लिखिए।

(क) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड

उत्तर: H₂ + Cl₂ → 2HCl

(ख) बेरियम क्लोराइड + एल्युमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमिनियम क्लोराइड

उत्तर: 3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃

(ग) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन

उत्तर: 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂

प्रश्न 3.

निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

(i) प्रश्न: जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन की अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनता है।

उत्तर (संतुलित समीकरण):

BaCl₂(aq) + Na₂SO₄(aq) → BaSO₄(s) + 2NaCl(aq)

जब बेरियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट के घोल को मिलाया जाता है, तो सफेद रंग का बेरियम सल्फेट का ठोस (अवक्षेप) बन जाता है और सोडियम क्लोराइड का घोल प्राप्त होता है।

(ii) प्रश्न: सोडियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन (जल में) की हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनता है।

उत्तर (संतुलित समीकरण):

NaOH(aq) + HCl(aq) → NaCl(aq) + H₂O(l)

जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड (क्षार) और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को मिलाया जाता है, तो दोनों एक-दूसरे को निष्क्रिय कर देते हैं। इससे सोडियम क्लोराइड (नमक) और पानी बनते हैं। इसे उदासीनीकरण (Neutralization) अभिक्रिया कहते हैं।

(aq) = जलीय विलयन (पानी में घुला हुआ)

(s) = ठोस (Solid)

(l) = द्रव (Liquid)

प्रश्न 1. किसी पदार्थ 'X' के विलयन का उपयोग सफेदी (Whitewashing) करने के लिए होता है।

(i) पदार्थ 'X' का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए।

उत्तर: पदार्थ 'X' का नाम: कैल्शियम ऑक्साइड (बीना बुझा हुआ चूना / Quick Lime)

रासायनिक सूत्र: CaO

(ii) ऊपर लिखे पदार्थ 'X' की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर: CaO + H₂O → Ca(OH)₂ + ऊष्मा

जब कैल्शियम ऑक्साइड (CaO) में पानी मिलाया जाता है, तो कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड [Ca(OH)₂] बनता है। यही घोल सफेदी (Whitewashing) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस अभिक्रिया में ऊष्मा भी निकलती है।

प्रश्न 2. क्रियाकलाप 1.7 में एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है? उस गैस का नाम बताइए।

उत्तर :- जब पानी में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैस में टूट जाता है। हाइड्रोजन गैस की मात्रा ऑक्सीजन गैस की तुलना में दोगुनी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी का सूत्र H₂O है। इसमें 2 हाइड्रोजन परमाणु और 1 ऑक्सीजन परमाणु होता है। 

दोगुनी मात्रा में बनने वाली गैस का नाम: हाइड्रोजन (H₂)

प्रश्न 1. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबाया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?

उत्तर : लोहा, ताँबे (कॉपर) से अधिक क्रियाशील होता है। इसलिए लोहा कॉपर सल्फेट के विलयन से ताँबे को बाहर निकाल देता है और उसकी जगह फेरस सल्फेट बन जाता है। इसी कारण नीले रंग का विलयन हल्का हरा हो जाता है तथा लोहे की कील पर भूरे रंग की ताँबे की परत जम जाती है। यह विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction) का उदाहरण है।

प्रश्न 2. क्रियाकलाप 1.10 से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: AgNO₃(aq) + NaCl(aq) → AgCl(s) + NaNO₃(aq)

जब सिल्वर नाइट्रेट और सोडियम क्लोराइड के विलयन को मिलाया जाता है, तो सफेद रंग का सिल्वर क्लोराइड (AgCl) बनता है। यह द्विविस्थापन अभिक्रिया है।

प्रश्न 3. निम्न अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए।

(i) 4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)

उत्तर: उपचयित (Oxidized) पदार्थ: सोडियम (Na)

अपचयित (Reduced) पदार्थ: ऑक्सीजन (O₂)

सोडियम में ऑक्सीजन जुड़ रही है, इसलिए उसका उपचयन हो रहा है।

(ii) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)

उत्तर: उपचयित (Oxidized) पदार्थ: हाइड्रोजन (H₂) अपचयित (Reduced) पदार्थ: कॉपर ऑक्साइड (CuO) हाइड्रोजन में ऑक्सीजन जुड़कर पानी बनता है, इसलिए हाइड्रोजन का उपचयन और कॉपर ऑक्साइड से ऑक्सीजन निकलने के कारण उसका अपचयन होता है।

📌 बोर्ड परीक्षा के लिए याद रखने योग्य परिभाषाएँ

1. ऑक्सीकरण: ऑक्सीजन का जुड़ना या हाइड्रोजन का हटना।

2. अपचयन: ऑक्सीजन का हटना या हाइड्रोजन का जुड़ना।

3. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया: जिसमें ऊष्मा निकलती है।

4. ऊष्माशोषी अभिक्रिया: जिसमें ऊष्मा अवशोषित होतीहै।

5. संक्षारण: धातुओं का धीरे-धीरे नष्ट होना।

6. विकृतगंधिता: तेल एवं वसा का ऑक्सीकरण होकर खराब होना।


Chapter 1 NCERT Exercise Questions

Class 10 Science Chapter 1 Questions

NCERT अभ्यास प्रश्न Chapter 1

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Exercise Questions

HBSE Class 10 Science Chapter 1


📚 Chapter -1 Hub Page

📝 Chapter -1 Notes 

📚 Class 10 Science Chapter - 2 Hub Page


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ