Class 10 Science Chapter 2 Notes अध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण (Acids, Bases and Salts) भाग -1

 परिचय:-

हम अपने दैनिक जीवन में कई ऐसे पदार्थों का उपयोग करते हैं जो अम्ल (Acid), क्षारक (Base) और लवण (Salt) होते हैं। उदाहरण के लिए, नींबू में साइट्रिक अम्ल, सिरके में एसीटिक अम्ल, साबुन में क्षारक तथा खाने का नमक एक लवण है।



यह अध्याय हमें अम्ल, क्षारक और लवण के गुण, रासायनिक अभिक्रियाएँ, pH स्केल तथा उनके दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में जानकारी देता है। अपने जीवन में हम हर समय अम्ल, क्षारक और लवण का प्रयोग करते है जैसे नींबू या संतरे का रस अम्लीय होता है, जबकि साबुन और टूथपेस्ट क्षारीय प्रकृति के होते हैं।


अम्ल (Acid) क्या है?

वे पदार्थ जो जल में घुलकर H⁺ (हाइड्रोजन आयन) उत्पन्न करते हैं, अम्ल कहलाते हैं।

अम्ल के उदाहरण

  • हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl)
  • सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄)
  • नाइट्रिक अम्ल (HNO₃)
  • एसीटिक अम्ल (CH₃COOH)
  • साइट्रिक अम्ल (नींबू)
  • टार्टरिक अम्ल (इमली)

अम्ल के गुण

  • स्वाद खट्टा होता है। जैसे नींबू 
  • नीले लिटमस को लाल कर देते हैं। ( Important )
  • धातुओं से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस बनाते हैं।
  • जल में विद्युत का संचालन करते हैं।
  • pH मान 7 से कम होता है।
पेपर में ये प्वाइंट बहुत बार पूछे जाते है 

क्षारक (Base) क्या है?

वे पदार्थ जो जल में घुलकर OH⁻ (हाइड्रॉक्साइड आयन) उत्पन्न करते हैं, क्षारक कहलाते हैं।

क्षारक के उदाहरण

  • सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH)
  • पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड (KOH)
  • कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड [Ca(OH)₂]
  • मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

क्षारक के गुण

  • स्वाद कड़वा होता है।
  • स्पर्श में चिकने (साबुन जैसे) लगते हैं।
  • लाल लिटमस को नीला कर देते हैं। ( Important )
  • pH मान 7 से अधिक होता है।

Class 10 Science Chapter 1: Chemical Reactions and Equations Notes in Hindi | महत्वपूर्ण प्रश्न, MCQs 

सूचक (Indicators) 

सूचक वे पदार्थ हैं जो अम्ल और क्षारक की पहचान करने में सहायता करते हैं।

1. लिटमस  :-

लिटमस एक प्राकृतिक सूचक (Indicator) है, जो यह बताता है कि कोई पदार्थ अम्ल (Acid) है या क्षार (Base)।




यह लाइकेन (Lichen) नामक पौधे से प्राप्त किया जाता है।

लिटमस के रंग में परिवर्तन

नीला लिटमस + अम्ल → लाल हो जाता है।

लाल लिटमस + क्षार → नीला हो जाता है।

उदासीन (Neutral) पदार्थ जैसे शुद्ध पानी में लिटमस का रंग नहीं बदलता।

अम्ल (Acid) → Blue to Red (नीला → लाल)

क्षार (Base) → Red to Blue (लाल → नीला)

उदाहरण

नीला लिटमस + नींबू का रस (अम्ल) = लाल

लाल लिटमस + साबुन का घोल (क्षार) = नीला

लिटमस एक प्राकृतिक सूचक है, जो अम्ल और क्षार की पहचान करने के लिए उपयोग किया जाता है।

2. हल्दी 

  • अम्ल → कोई परिवर्तन नहीं
  • क्षारक → लाल-भूरा रंग

3. फिनॉल्फ्थेलीन

  • अम्ल → रंगहीन
  • क्षारक → गुलाबी

4. मिथाइल ऑरेंज

  • अम्ल → लाल
  • क्षारक → पीला

अम्ल एवं क्षारक की रासायनिक अभिक्रियाएँ

1. अम्ल + धातु

अम्ल धातु से अभिक्रिया करके लवण तथा हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। उदाहरण जैसे Zn धातु है जोकि HCl अम्ल के साथ अभिक्रिया करके ZnCl₂  लवण ओर H₂ गैस देते है हाइड्रोजन एक रंगहीन एवं ज्वलनशील गैस है।

Zn + 2HCl → ZnCl₂ + H₂↑


2. अम्ल + धातु कार्बोनेट

जब कोई अम्ल (Acid) किसी धातु कार्बोनेट (Metal Carbonate) से अभिक्रिया करता है, तो हमेशा तीन चीज़ें बनती हैं:

अम्ल + धातु कार्बोनेट → लवण + जल + कार्बन डाइऑक्साइड गैस (CO₂)

उदाहरण:

2HCl + CaCO₃ → CaCl₂ + H₂O + CO₂↑

HCl = हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

CaCO₃ = कैल्शियम कार्बोनेट (चूना पत्थर)

CaCl₂ = कैल्शियम क्लोराइड (लवण)

H₂O = जल

CO₂ = कार्बन डाइऑक्साइड गैस

इसे आसान तरीके से याद रखें:

"अम्ल + कार्बोनेट = नमक + पानी + CO₂ गैस"

 उदाहरण:

अगर आप सिरका (Acid) को बेकिंग सोडा (Metal Carbonate) में डालते हैं, तो झाग निकलता है। यह झाग कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) गैस के कारण बनता है।

कार्बोनेट दिखे तो समझ जाओ — CO₂ गैस ज़रूर निकलेगी।


Class 10 Science Chapter 1: Chemical Reactions and Equations Notes in Hindi | महत्वपूर्ण प्रश्न, MCQs 

3. अम्ल + धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट

जब कोई अम्ल (Acid) किसी धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट (Metal Hydrogen Carbonate) से अभिक्रिया करता है, तो तीन चीज़ें बनती हैं:

सूत्र:

अम्ल + धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट → लवण + जल + कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) गैस

उदाहरण:

HCl + NaHCO₃ → NaCl + H₂O + CO₂↑

HCl = हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

NaHCO₃ = सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (बेकिंग सोडा)

NaCl = सोडियम क्लोराइड (लवण)

H₂O = जल

CO₂ = कार्बन डाइऑक्साइड गैस

जब अम्ल और बेकिंग सोडा मिलते हैं, तो झाग (बुलबुले) बनने लगते हैं। ये बुलबुले कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) गैस के कारण बनते हैं। साथ ही नमक और पानी भी बनते हैं।

याद रखने की ट्रिक:

👉 "हाइड्रोजन कार्बोनेट दिखे, तो CO₂ गैस निकले।"

महत्वपूर्ण बात (Exam Point):

धातु कार्बोनेट और धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट — दोनों की अम्ल के साथ अभिक्रिया में लवण + जल + CO₂ गैस ही बनती है।

अम्ल + धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट = लवण + जल + CO₂ गैस 


याद रखने योग्य तथ्य

  • अम्ल H⁺ आयन देते हैं।
  • क्षारक OH⁻ आयन देते हैं।
  • अम्ल का स्वाद खट्टा होता है।
  • क्षारक का स्वाद कड़वा होता है।
  • लिटमस अम्ल और क्षारक की पहचान करता है।

परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. अम्ल क्या है?
उत्तर: जो पदार्थ जल में H⁺ आयन उत्पन्न करते हैं, वे अम्ल कहलाते हैं।

प्रश्न 2. क्षारक क्या है?
उत्तर: जो पदार्थ जल में OH⁻ आयन उत्पन्न करते हैं, वे क्षारक कहलाते हैं।

प्रश्न 3. नीला लिटमस अम्ल में किस रंग का हो जाता है?
उत्तर: लाल।

प्रश्न 4. लाल लिटमस क्षारक में किस रंग का हो जाता है?
उत्तर: नीला।

प्रश्न 5. अम्ल और धातु की अभिक्रिया से कौन-सी गैस निकलती है?
उत्तर: हाइड्रोजन गैस।

📖 आगे पढ़ें...

आपने अध्याय 2 – अम्ल, क्षार एवं लवण का पहला भाग पढ़ लिया है।

👉 अगले भाग में पढ़ें: सूचक, pH स्केल, लवण, दैनिक जीवन में pH का महत्व और सभी महत्वपूर्ण NCERT प्रश्न-उत्तर।

➡️ अगले पेज पर जाएँ


बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें — NCERT प्रश्न + महत्वपूर्ण MCQs यहाँ पढ़ें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ